ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एक महिला पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा चालकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि महिला पुलिस का प्रशासन का रौब दिखाकर रिक्शा चालकों से वसूली कर रही है।
बुधवार को ई-रिक्शा चालकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि महिला सात नंबर रूट के ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर उनसे वसूली कर रही है। यह महिला स्वयं को स्टेंड रूट नंबर सात की प्रधान बता रही है। जबकि, यह महिला राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में भोजन माता के पद पर कार्यरत है। महिला का कहना है कि उसे पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के प्रधान की जिम्मेदारी दी है। यह महिला पूर्व में कई ऑटो चालकों के साथ अभद्रता भी कर चुकी है। ई-रिक्शा चालकों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *