स्टैंड को लेकर आपस में भीड़े ई-रिक्शा चालक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्टैंड को लेकर ई-रिक्शा चालकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को नजीबाबाद चौराहे के समीप ई-रिक्शा चालकों के बीच स्टैंड को लेकर विवाद हो गया। सड़क पर हो रहे विवाद के दौरान जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
कोटद्वार में लगातार ई-रिक्शा चालकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी इनके लिए ई-रिक्शा खड़ा करने की हो रही है। देवी रोड के साथ ही भाबर क्षेत्र में संचालित होने वाले ई-रिक्शा नजीबाबाद चौराहे के समीप खड़े रहते हैं। बुधवार को अन्य रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा संचालक ने भी उक्त स्थान पर अपना ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। ऐसे में पूर्व से उक्त स्थान पर खड़े ई-रिक्शा संचालक इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ई-रिक्शा संचालक दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे को गाली देते हुए देखलेने की भी धमकी देने लगे। विवाद के दौरान देवी रोड को जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि चौराहे में खड़ी पुलिस यह देखने के बाद भी मूकदर्शक बनी रही। गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत ने दोनों गुटों को समझाते हुए नियमों के अनुसार ही उक्त स्थान पर ई-रिक्शा खड़ा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *