शुरुआती पहचान से बच सकती है कैंसर से मासूमों की जान

Spread the love

देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने बाल कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर समुचित इलाज को जीवन रक्षक बताया। मेडिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमित बडोला ने बताया कि बचपन में होने वाले कैंसर का यदि शुरुआती स्टेज में पता चल जाए, तो इलाज की सफलता दर बहुत अधिक होती है। उन्होंने अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा कि बच्चों में लंबे समय तक बुखार, अचानक वजन कम होना, अत्यधिक थकान, हड्डियों में दर्द या गांठ जैसे लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। उन्होंने इलाज के दौरान बच्चों को इमोशनल और न्यूट्रिशनल सपोर्ट देने पर भी विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *