पवित्र गाडू घड़े के दर्शन कर किए पुण्य अर्जित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ के लिए जा रहे पवित्र गाडू घड़े के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। इस दौरान जय बदरी-विशाल के जयघोषों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे गाडू घड़ा यात्रा मुख्यालय पहुंची। जहां अनेक स्थानों पर भक्तों ने इस पवित्र यात्रा के दर्शन किए। खांकरा, नरकोटा, रैतोली, गुलाबराय, रुद्रप्रयाग, तिलणी, सुमेरपुर, रतूड़ा, नगरासू आदि स्थानों पर लोगों ने गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन किए। साथ ही भगवान बदरी-विशाल से खुश शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ चल रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *