बिग ब्रेकिंग

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भूकंप के झटके

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में रविवार शाम 6रू48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4़3 मापी गई है। भूकंप की वजह से अफरातफरी मच गई। भूकंप की दहशत की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को भूकंप की जानकारी दी और उनका कुशलक्षेम जाना। हालांकि अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इधर, भूकंप की दहशत के बाद लोग अपने घरों में जाने से करता रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी देश और विदेश में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। दुनिया भर में हर साल भूकंप के हजारों छोटे-बड़े झटके महसूस किए जाते हैं। कई देशों में बड़े भूकंप के कारण हजारों लोगों की जानें भी जा चुकी है। दुनियाभर के कई इलाकों में जब तेज भूकंप आता है तो बड़े पैमाने पर नुकसान भी होता है।
पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है। भूकंप प्रातिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भूकंप का क्षण परिमाण पारंपरिक रूप से मापा जाता है या संबंधित और अप्रचलित रिक्टर परिमाण लिया जाता है। तीन या कम परिमाण की रिक्टर तीव्रता का भूकंप अक्सर इम्परसेप्टीबल होता है और सात रिक्टर की तीव्रता का भूकंप बड़े क्षेत्रों में गंभीर क्षति का कारण होता है। झटकों की तीव्रता का मापन विकसित मरकैली पैमाने पर किया जाता है। भूकंप से जान, माल की हानि, मूलभूत आवश्यकताओं की कमी, रोग आदि होता है। इमारतों व बांध, पुल, नाभिकीय ऊर्जा केंद्र को नुकसान पहुंचता है। भूकंप से क्षतिग्रस्त बांध के कारण बाढ़ आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!