दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, उत्तराखंड में भी हिली धरती

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप बुधवार दोपहर को महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र नेपाल में था। राहत की बात है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले, बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4़4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि नेपाल के बाजुरा में बुधवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5़2 मापी गई।
हाल ही में नेपाल में 5़8 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूपंक के झटके से तीन मकान ढह गए थे। भूकंप का केंद्र बाजुरा के हिमाली ग्राम परिषद और हुमला के ताजकोट ग्राम परिषद का सीमावर्ती क्षेत्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *