दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, 5़9 रही तीव्रता, घरों व अफिसों से बाहर निकले लोग

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान का फैयजाबाद रहा। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5़9 रही और यह रात 7़55 पर आया। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की हानी की सूचना नहीं है।
झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल गए। दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सांबा, कठुआ, डोडा, उधमपुर, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर में भी इसके झटके महसूस किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *