ईस्ट बंगाल आईएसएल 2020 के सीजन में शामिल, नवंबर में शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

Spread the love

नई दिल्ली। ईस्ट बंगाल को आधिकारिक तौर पर अगले इंडियन सुपर लीग के सीजन में शामिल किया गया है, आयोजक फुटबॉल स्पोट्र्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने रविवार को इसकी घोषणा की. ईस्ट बंगाल की टीम अब करछ में भाग लेने वाली 11वीं टीम बन जाएगी. इस लीग की शुरुआत 2014 में आठ टीमों के साथ हुई थी. ईस्ट बंगाल की प्रतिद्वंद्वी टीम मोहन बागान पहले ही करछ चैंपियन एटीके के साथ विलय कर चुकी है. रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के विस्तार की घोषणा करते हुए लीग में ईस्ट बंगाल का स्वागत किया है. ईस्ट बंगाल लीग के सातवें संस्करण में हिस्सा लेगी.
नीता अंबानी ने एक बयान में कहा, ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब का करछ में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है. ईस्ट बंगाल और मोहन बागान जैसे महान फुटबाल क्लबों की विरासत का लीग में आना भारतीय फुटबाल में अपार संभावनाओं को खोलते हैं, खासकर राज्य में प्रतिभा को निखारने के लिए.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने भारत में इस शानदार खेल को बढ़ावा देने में काफी योगदान दिया है. करछ को राज्य में आगे बढ़ते देखना और पूरे भारत में इसे आगे आते देखना, हमारे इस देश में प्रतिस्पर्धी फुटबॉल को बढ़ावा देने के मकसद की दिशा में बढ़ाए गए कदम हैं.
इस बार करछ का सातवां संस्करण तीन मैदानों- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम फातोर्दा, जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम, बामबोलिम और तिलक मैदान स्टेडियम वास्को में खेले जाएंगे. मुकाबले बंद स्टेडियम में होंगे. नवंबर के महीने में इस लीग का आगाज हो सकता है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सौ साल पुराने क्लब और शहर की श्री सीमेंट कंपनी के बीच संयुक्त उपक्रम की घोषणा की थी. इसके बाद ही करछ में प्रवेश के लिए ईस्ट बंगाल का रास्ता साफ हुआ. ममता ने कहा था कि उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से आग्रह किया कि वे जरूरी सहायता करें जिससे कि ईस्ट बंगाल इस साल करछ में खेल पाए. कहा जा रहा है कि श्री सीमेंट के पास क्लब की 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *