कारोबारी अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ईडी ने की छापेमारी, मुंबई में चल रही है कार्रवाई

Spread the love

मुंबई , मशहूर कारोबारी अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी मुंबई में की जा रही है। बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया था। ये कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी , बैंक ऑफ बड़ौदा और सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर की गई। अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों में भी तलाशी ली जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ईडी को जांच के दौरान इस बात के सबूत मिले हैं कि यह सार्वजनिक धन की हेराफेरी के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश थी। इसमें कई संस्थानों, बैंकों, शेयरधारकों और निवेशकों को ठगा गया। इसमें यस बैंक के प्रमोटर्स भी शक के घेरे में हैं। साल 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए करीब 3,000 करोड़ रुपये के ऋण की अवैध तरीके से हेराफेरी और दुरुपयोग का शक है।
बता दें हाल ही में स्क्चढ्ढ ने अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया था। इस महीने की शुरुआत में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन के लोन अकाउंट को स्क्चढ्ढ से बड़ा झटका मिला था। स्क्चढ्ढ ने कंपनी को दिसंबर 2023, मार्च 2024 और सितंबर 2024 में कारण बताओ नोटिस भेजा था। कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद बैंक ने कहा था कि अनिल अंबानी की कंपनी ने अपने लोन की शर्तों का पालन नहीं किया और अपने अकाउंट्स के संचालन में अनियमितताओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *