वन संरक्षित क्षेत्र में तीर्थ-पर्यटन स्थलों के लिए बनेगी ईडीसी

Spread the love

चमोली। केदानाथ वन प्रभाग संरक्षित वन क्षेत्र में स्थित तीर्थ और पर्यटक स्थलों की सुचारु और व्यवस्थित यात्रा के लिए इको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) गठन करेगा। इसकी कवायद शुरू भी हो गयी है। विभाग की योजना के अनुसार रुद्रनाथ यात्रा मार्ग के साथ ही देवरियाताल, तुंगनाथ और मद्महेश्वर मंदिर यात्रा मार्ग की व्यवस्था के लिए ईडीसी का गठन किया जाएगा। वन विभाग योजना के तहत प्रथम चरण में रुद्रनाथ यात्रा मार्ग के लिए ईडीसी गठन की प्रक्रिया के तहत 18 गांवों के ग्रामीणों से वार्ता करेगा। जल्द ही रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को व्यवस्थित यात्रा सुविधाएं मिल सकेंगी।
ईडीसी गठन के बाद जहां वन विभाग नियमों के तहत ग्रामीण यात्रा मार्ग पर पोर्टर, खच्चर संचालन, ढाबा संचालन और आवासीय व्यवस्थाएं सुगमता से उपलब्ध करा सकेंगे, वहीं ईडीसी की ओर से यात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था और वन क्षेत्र की सुरक्षा में वन विभाग को सहयोग किया जाएगा। जिसके लिए ईडीसी की ओर से तीर्थयात्रियों से निर्धारित मानकों के तहत शुल्क लिये जाने की प्रक्रिया भी संचालित होगी। केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इन्द्र सिंह ने बताया कि ईडीसी गठन को लेकर रुद्रनाथ यात्रा मार्ग और उक्त क्षेत्र में वनाधिकार वाले गांवों के ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *