ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनीष सिसोदिया समेत अन्य की 52.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Spread the love

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और अन्य की 52.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी ने आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 13वें आरोपी की गिरफ्तारी 6 जुलाई को व्यवसायी दिनेश अरोड़ा की हुई।
सीबीआई ने इसी साल 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था। इसी केस से जुड़े मामले में बाद में ईडी ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। 3 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *