समस्याओं के निदान की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। लंबित समस्याओं के निदान की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। निदेशालय के अधिकारियों पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया, कुमाऊं मंडल के प्रति सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया। सोमवार को एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द पदोन्नति, स्थानांतरण संबंधी व अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह भैसोड़ा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। कहा कि निदेशालय के अधिकारियों की ओर से दोहरी नीति अपनाई जा रही है। गढ़वाल मंडल के सदस्यों के काम किए जा रहे हैं, लेकिन कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों के वही कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे कर्मचारियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि अगर समस्याओं का निदान नहीं होगा तो 27 को कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। फिर भी मांगों के पूरा नहीं होने पर 02 दिसम्बर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। यहाँ प्रदर्शन में जिला सचिव मुकेश चंद्र जोशी, मण्डलीय संगठन मंत्री कैलाश कर्मयाल, जिला महिला उपाध्यक्ष पुष्पा काण्डपाल, मोहित पाण्डेय, अवनीश पडियार, कमल बिष्ट, सुमित कनवाल, महेंद्र भोज, पंकज जोशी, शालिनी, पंकज जोशी, संजीव बिष्ट, दुर्गा नेगी, दिनेश, आस्तित्व रस्तोगी, सोहन कुमार, भुवन जोशी, गणेश राज, योगेश तिवारी, भुवन सांगा, त्रिलोक सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *