देहरादून। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात सभी शिक्षा मित्रों को समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र संगठन शनिवार को प्रेस क्लब में ये मांग उठायी। ये भी चेतावनी दी कि 25 तक मांगें ना मानी तो वे आत्मदाह भी कर सकते हैं। संगठन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले 20 सालों से शिक्षा मित्र अति दुर्गम में अपनी सेवाए दे रहे हैं। लेकिन उसके बदले उन्हें मात्र 15 हजार मानदेय दिया जा रहा है। जबकि सरकार ने 2015 में जिन 12 सौ शिक्षा मित्रों को डीएलएड करवाया उनको ओपबंधिक शिक्षा मित्रों में समायोजित कर दिया। उन्हें करीब 48 हजार मानदेय दिया जा रहा है। वहीं 2017 डीएलएड करने वाले करीब 550 शिक्षा मित्रों को अभी 15 हजार ही मानदेय मिल रहा है। ये उनके साथ सौतेला व्यवहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 25 सितंबर तक उनकी मांगें ना मानी गई तो वे कहीं भी आत्मदाह कर सकते हैं।