उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री ड धन सिंह रावत ने किया राजकीय शिक्षक संघ के पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ अटल उत्ष्ट राजकीय इंटर कलेज अल्मोड़ा में शिक्षा मंत्री ड धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है इसलिए शिक्षकों को पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों को साधन संपन्न बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसमें विद्या समीक्षा केंद्र और मानव संसाधन पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों के गोपनीय आख्या और अवकाश से संबंधित प्रकरण जल्द ही अनलाइन किए जाएंगे जिसके बाद शिक्षकों को इन प्रकरणों के लिए कार्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी ने शिक्षा मंत्री को 21 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। जिस पर शिक्षा मंत्री ने निराकरण का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों के पदोन्नति, अंतरमंडलीय ट्रांसफर, पुरानी पेंशन जैसे मुद्दे कई वर्षों से लंबित हैं। जिन पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। विधायक जागेश्वर मोहन सिंह माहरा ने कहा की शिक्षक दुर्गम क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों में सेवा दे रहे हैं। जिस कारण दुर्गम के विद्यालयों के बच्चे भी आज कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा की स्थानांतरण और सेवानिवृति के कारण रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति होनी चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी तथा महामंत्री सोहन माजिला ने शिक्षकों की समस्याओं को शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखा और 21 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिस पर 6 माह के भीतर निराकरण का आश्वासन शिक्षा मंत्री ने दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, अध्यक्ष जिला कोअपरेटिव बैंक ललित लटवाल, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, तारा जोशी, एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट, प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, मंडल अध्यक्ष कुमाऊं विजय गोस्वामी, मंत्री कैलाश डोलिया, संयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाईं, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश पंत, संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, संयुक्त मंत्री महिला अजरा परवीन, कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, जिला मीडिया प्रभारी नितेश कांडपाल, जिला मंत्री पिथौरागढ़ प्रवीण रावल, उपाध्यक्ष संजय जोशी, कार्यालय मंत्री गंगा प्रसाद पंत, संयुक्त मंत्री मोहित बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय, संगठन मंत्री करन थापा सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिंह रावत एवं रमेश धपोला ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!