छात्र-छात्राओं को बांटी शैक्षिक सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व प्रधानाचार्य बच्ची राम बौड़ाई के जन्मदिन पर उनके स्वजनों व शिक्षकों ने पार्वती आनंद राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के छात्र-छात्रओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान सदस्यों ने अन्य संस्थाओं से भी बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक संतोष नेगी ने कहा कि सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य बच्ची राम बौड़ाई ने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में 60 बच्चों को कापी, पेन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर शिक्षिका रेखा डबराल रजनी काला पूनम वर्मा, सीमा राणा, रचना जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *