छात्र-छात्राओं को वितरित की शैक्षिक सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के शिक्षक संतोष सिंह नेगी की ओर से विद्यालय के 15 जरूरतमंद छात्र-छात्रओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।
संतोष नेगी ने बताया कि कक्षा 6,7, 8, 9, व 10 के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर, कॉपी, जूते वितरित किये गये। विद्यालय में जो शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया उसके लिये धन जनसहभागिता से प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होनें लोगों से आगे भी गरीब छात्र-छात्राओं की मदद करने की अपील की। प्रधानाचार्य बबीता व शिक्षक सादर सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलने चाहिए, जिसके लिए समाज के संपन्न लोगों को आगे आकर पहल करनी चाहिए । कार्यक्रम में शिक्षकों ने गरीब व असहाय परिवार के बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *