ईई के आश्वासन पर ठेकेदारों का क्रमिक अनशन स्थगित

Spread the love

चमोली। लोक निर्माण विभाग पोखरी के प्रांगण मे ठेकेदारों का 20 अक्टूबर से चला आ रहा क्रमिक अनशन अधिशासी अभियन्ता के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि ठेकेदार यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष रणवीर सिंह भंडारी के नेतृत्व में लोनिवि के प्रांगण में सहायक अभियंता अतुल शान्डिल्य के स्थानांतरण को लेकर धरना दे रहे थे। सहायक अभियंता अतुल शान्डिल्य द्वारा विभागीय निर्माण कार्यो के लिए अखबारों में निविदाएं प्रकाशित न करवाकर सलेक्शन बोर्ड के माध्यम से अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य दिये जाने के मामलों की जांच कराए जाने और दैवीय आपदा के कार्यो के 20 प्रतिशत अवशेषो के भुगतान की मांगो को लेकर 20 अक्टूबर से क्रमिक अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को ठेकेदार विभाग में तालाबंदी करने जा रहे थे लेकिन भारी पुलिस बल के बीच ठेकेदारों और अधिशासी अभियन्ता के बीच वार्ता हुई। जिसमें अधिशासी अभियन्ता राजकुमार ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि एक माह के लिए वह सहायक अभियंता अतुल शान्डिल्य को विभागीय कार्यो से मुक्त करवा देंगे। आगे की कार्रवाई स्थानांतरण के लिए अधीक्षण अभियन्ता और शासन को पत्र भेजा गया है। इस अवसर पर राम प्रसाद सती, जगदीश भट्ट, सत्येन्द्र नेगी, महावीर बासकंडी, दिगंबर बत्र्वाल, महावीर रावत, देवेन्द्र प्रकाश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *