कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को हादसा बताए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हनुमान चौक पर एकत्रित होकर गणेश जोशी का पुतला दहन किया और विरोध जताया। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में गांधी वाचनालय में एकत्रित हुए। जहां से सभी कार्यकर्ता जूलूस की सकल में हनुमान चौक पहुंचे और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान की कड़ी निंदा की। इस मौके पर मनीष राणा ने कहा कि एक ओर मंत्री गणेश जोशी भारत की पूर्व पीएम स्व़ इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को हादसा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माओवादी कहते हैं। कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भयभीत होकर बदहवासी में बयानबाजी कर रहे हैं जो कि निंदनीय है। इस मौके पर भूपेश कुडियाल, पालिका सभाषद कविता जोगेला, अमरीकन पुरी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *