कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूँका

Spread the love

पिथौरागढ़। मंगलवार को गांधी चौक में ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर किए गए अनर्गल बयान बाजी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि नैतिकता की बात करने वाली पार्टी के नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस दौरान कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा उपाध्यक्ष महिराज गर्ब्याल, प्रदेश सचिव नेत्र सिंह कुंवर पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल डूंगर सिंह दानू, नगर पालिका सभासद , जानकी गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल,ब्लक कांग्रेस महासचिव रूप सिंह दानू , नवीन खर्कवाल दीपक बिष्ट , अल्पसंख्यक अध्यक्ष सज्जाक खान, सचिव विक्रम राम पारीख,सभासद वीरेंद्र गर्ब्याल , जीत सिंह धामी,शकुंतला दताल,ओ पी वर्मा नवनीत जीवन रौतेला आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *