पर्यावरण मित्रों की समस्या के समाधान को चल रहा प्रयास

Spread the love

बागेश्वर। नगर पालिका ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें कलश भेंट कर पालिका के विकास के लिए सहयोग मांगा। मंत्री दास ने कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जल्द उनकी समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा बागेश्वर की पालिका आदर्श पालिका बनेगी। पालिका सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या मंत्री के सामने रखी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विवेकानंद स्कूल से डिग्री कलेज को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण करने, मंडलसेरा और कठायतबाड़ा को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण की मांग की। नगर में पेयजल व्यवस्था की समस्या समाधान की मांग प्रमुखता से रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने सभी पालिककर्मियों को अपने स्तर से शासन स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। मंत्री दास ने कहा कि उनकी सरकार ने पति-पत्नी दोनों को पेंशन का अधिकार दिया। गरीबों को मकान के लिए 30 हजार के बजाय एक लाख बीस हजार कर दिया है। खादी ग्रामोउद्योग की जमीन में बनेगी मल्टीस्टोरेज पार्किंग और दुकानें। 52 करोड़ की नगर में सड़कों के विकास के लिए जल्द मंजूरी मिलेगी। कठायतबाड़ा फेज दो से मजियाखेत काफलखेत तक 45 करोड़ की पेयजल योजना बनाई जा रही है, जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा जल्द मिलेगी। डक्टरों की नियुक्ति प्रकिया चल रही है। इस मौके पर सभासदों के अलावा पालिका कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *