उत्तराखंड में आठ आइएएस और दो पीसीएस के तबादले

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में शासन ने आठ आइएएस और दो पीसीएस समेत 10 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को षि एवं षक कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव हरबंश चुघ से षि विभाग हटाते हुए उन्हें सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का जिम्मा दिया गया है। अपर सचिव सविन बंसल से प्रबंध निदेशक सिडकुल और आयुक्त उद्योग का जिम्मा वापस लेते हुए उन्हें कृषि एवं कृषक कल्याण और निदेशक खाद्य प्रसंस्करण का जिम्मा दिया गया है।
अपर सचिव रामविलास यादव को भी षि एवं षक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। आइएएस व प्रबंध निदेशक कुमाऊ मंडल विकास निगम रोहित मीणा से वर्तमान जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रबंध निदेशक सिडकुल और आयुक्त उद्योग का जिम्मा सौंपा गया है। आइएएस और सीडीओ टिहरी अभिषेक रूहेला से वर्तमान जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
आइएएस नमामि बंसल को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद से हटा कर सीडीओ टिहरी का जिम्मा दिया गया है। आइएएस व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडेय को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस डा़ मेहरबान सिंह से मौजूदा सभी विभाग वापस लेते हुए सचिव मानवाधिकार आयोग का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस उमेश नारायण पांडेय से षि विभाग वापस लेकर अपर सचिव सिंचाई तथा लघु सिंचाई का पदभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *