आठ माह की गर्भवती व उसकी मां को चचेरे भाइयों ने पीटा, मुकदमा

Spread the love

हल्द्वानी। एक गर्भवती महिला ने अपने दो चचेरे भाईयों पर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनपानी बरेली रोड निवासी एक गर्भवती महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 जून को वह घर पर थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले उसके ताऊजी के लड़के यानी चचेरे भाई कपिल रावत और मनोज रावत उसके घर में घुस कर अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं बीच बचाव में आई मां पर भी हाथ उठाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसके पिता यहां पहुंचे, तो दोनों ने उनके ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों सगे भाईयों पर आठ महीने की गर्भवती महिला और उसके मां-बाप से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *