आठ और पुलिसकर्मी हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय लहर से बचाव के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिकों द्वारा मिशन हौसला में समय समय पर जरूरतमंदों की मदद की गई। कोरोनाकाल में ड्यूटी के साथ ही जनता की मदद करने वाले ऐसे आठ और पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा कोरोरा वॉरियर्स के रूप में सम्मान किया गया। अब तक जिले में 63 पुलिस कर्मी कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किए गए हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने गुप्तकाशी थाने से अजय कुमार जाटव प्रभारी निरीक्षक गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक शिव प्रसाद, आरक्षी जसपाल, आरक्षी प्रकाश आर्य, आरक्षी सुनील असवाल, आरक्षी गोविन्द प्रसाद, आरक्षी बलवीर सिंह, महिला आरक्षी सुमन को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *