उत्तराखंड में कोरोना के आठ नए केस

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोना के आठ नए केस देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 142 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 150 सक्रिय मरीज थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 12518 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में एक-एक , देहरादून में तीन और नैनीताल में दो संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343974 हो गई है। इनमें से 330273 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7402 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96़02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0़06 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *