केदारनाथ नेशनल हाईवे पर कार खाई में गिरी,आठ यात्री घायल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड-काकड़ागाड़ के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार चालक सहित आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि वाहन नदी में गिरने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ के जवानों ने सभी को सकुशल खाई से निकालकर बचा लिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे केदारनाथ हाईवे पर एक कार सड़क से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को सड़क तक लाकर 108 सेवा से सीएचसी अगस्त्यमुनि भिजवाया। यहां भी इलाज के बाद घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने काकड़ागाड़ में लगे पुलिस बैरियर को दी। तत्काल ही एसडीआरएफ के जवानों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया। जिसमें ऊखीमठ निवासी भरत पुष्पाण ने सहयोग किया। कार में करण सिंह (50) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी घाट चमोली (चालक), नारायण सिंह (23) पुत्र गोरखा, निवासी नेपाल हाल भीरी रुद्रप्रयाग, कुशाल सिंह (52) पुत्र चन्द्र सिंह, निवासी पोखरी चमोली, शूरबीर (38) पुत्र खजान सिंह, निवासी तुनेठा मयाली रुद्रप्रयाग, राय सिंह (42) पुत्र राम सिंह, निवासी धार तौन्दला रुद्रप्रयाग, दर्शन लाल (52) पुत्र किरथू, निवासी जगोठ रुद्रप्रयाग सवार थे। चालक करण सिंह को साधारण खरोंच लगी थी। उसे वहीं पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य को एसडीआरएफ व भरत पुष्पवान निवासी किमाणा ऊखीमठ ट्रै्रकिंग गाइड व थाना पुलिस द्वारा खाई से निकालकर उपचार हेतु अगस्त्यमुनि अस्पताल भिजवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सीएचसी के चिकित्सक ड़ विशाल और ड़ हेमा ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है। नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा बाकी को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी लोग केदारनाथ यात्रा पर डंडी एवं कंडी का कार्य कर रहे थे, जबकि शूरबीर सिंह निम में कार्य कररहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *