राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के आठ लोग संक्रमित

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के सात छात्र और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित छात्रों और शिक्षक को छात्रावास के अलग-अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। संक्रमित छात्रों और शिक्षक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। पिछले दो दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।स्वास्थ्य विभाग को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की शिकायत मिली थी।
चार-पांच दिनों से कई छात्र बुखार से पीड़ित चल रहे थे। कुछ बच्चों ने कलेज प्रशासन को गले में दर्द होने की शिकायत भी बताई थी। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 जुलाई को छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देवलधार पहुंची।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. जगदीश जोशी, श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डा़ अनिल नेगी ने विद्यालय के 230 छात्रों व शिक्षक और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सैंपल लिए थे।
सात छात्रों और एक शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पजिटिव आई। बताया विभाग की टीम संक्रमित छात्रों और शिक्षक की बराबर निगरानी कर रहे हैं। संक्रमित छात्रों और शिक्षक को विद्यालय के छात्रावास अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है।
प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। प्राचार्य डा़ आनंद पाल सिंह ने बताया कि सात संक्रमित छात्रों में से एक छात्र को परिजन घर ले कर गए हैं। अन्य छात्र और शिक्षक को छात्रावास में आइसोलेट किया गया है। संक्रमित बच्चों के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *