शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव में आठ कार्मिकों ने किया नामांकन

Spread the love

 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की नई कार्यकारणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को छह पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर दो-दो जबकि शेष चार पदों पर मात्र एक-एक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। मंगलवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई को मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट और सहायक चुनाव अधिकारी एलडी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को आयोजित नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर नवल किशोर बिनवाल और ड़ मोहित सनवाल ने नामांकन किया। सचिव पद पर जीवन सिंह रावत और जगदीश चंद्र की ओर से नामांकन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर पंत, महिला उपाध्यक्ष पद पर आशा आर्या, उप सचिव पद पर संजीत राम तथा कोषाध्यक्ष पद पर तारा सिंह रैखोला ने पर्चा भरा। अध्यक्ष और सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, उप सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने पर चारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। हालांकि नाम वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी बिष्ट के अनुसार मंगलवार को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद जांच होगी। बुधवार को मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया होगी। जिसके बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *