नगरपालिका बोर्ड बैठक में आठ प्रस्ताव पारित

Spread the love

रुद्रपुर। नगरपालिका सभागार में संपन्न बैठक में आठ प्रस्ताव पारित हुए। सोमवार को पालिकाध्यक्ष सोनी राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहीद स्मारक के रेलवे पार्क में दो लाख की राशि से ओपन जिम बनाने, नई लाइट लगाने का ठेका देने, तहबाजारी का ठेका निरस्त कर पालिका कर्मचारियों के माध्यम से ही वसूली कराने, स्लाटर हाउस में प्रति पशु वध 200 रुपए शुल्क लेने, तहबाजारी शुल्क में ठेला व्यवसायियों से 15 और दुकानदारों से 25 रुपये शुल्क लेने, कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार के ठेके को आगे बढ़ाने, वार्ड 13 में छठ घाट तालाब की सीढ़ियों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किए गए। यहां उप नेता सदन भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा, सभासद जेपी सिंह, विश्वनाथ यादव, असलम अंसारी, सितारा बेगम, शबनम, मुकेश कुमार, महेश राणा, गोकुल ओली, ललिता कन्याल, पावस गुप्ता, अकबर हुसैन, विमला जोशी, दीपक शुक्ला, मीना बिष्ट, ईओ गुरमीत सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *