सड़क के लिए धरने पर बैठीं बेलतड़ी में आठ गांवों की बेटियां

Spread the love

पिथौरागढ़। बेलतड़ी में सड़क के लिए आठ गांवों की बेटियां धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा सड़क न होने से हमारा उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। कहा कब पहुंचेगी हमारे गांवों तक सड़क। मंगलवार को बेलतड़ी में आठ गांवों के ग्रामीणों का धरना 66 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान गांवों की बेटियां धरने पर बैठीं। उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे गूंज रहे हैं। लेकिन हमारे लिए बगैर सड़क के उच्च शिक्षा हासिल करना मुश्किल हो गया है। सड़क न होने से वे पिथौरागढ़ महाविद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं। जंगलों के बीच बने रास्तों से अभिभावक उन्हें महाविद्यालय भेजने से परहेज कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी परेशानी किसी को नहीं दिख रही। समर्थन में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा दो माह से वे धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी सुध लेने न तो प्रशासन यहां पहुंचा और न ही जनप्रतिनिधि। चेतावनी देते हुए कहा सड़क बनने तक संघर्ष जारी रहेगा। हेमा भट्ट, ज्योति भट्ट धरने पर बैठीं। यहां केशव दत्त भट्ट, जशौदा भट्ट, सरोज भट्ट, मोहन राम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *