कबड्डी में एकेश्वर ने पोखड़ा को हराया

Spread the love

कोटद्वार में आयोजित की गई जिलास्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में जिलास्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान पहले दिन कबड्डी अंडर-19 वर्ग में एकेश्वर ने पोखड़ा को हराया।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे रहना चाहिए। आज खेल के माध्यम से कई युवा पूरे विश्व में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा.आनंद भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 ब्लाक के 1200 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन संपन्न हुई कबड्डी के अंडर-19 मुकाबलों में में एकेश्वर ने पोखड़ा को 28-10, दुगड्डा ने कोट ब्लाक को 25-9, खिर्सू ने यमकेश्वर को 13-11 से व रिखणीखाल ने द्वारीखाल को 25-11 से हराया। इस मौके पर ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन, रवींद्र सिंह रावत, रोहित चौधरी, जितेंद्र राणा, महेंद्र सिंह, संजय शर्मा, माधुरी रमोला, विनोद पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *