घर से वोट कर सकते हैं बजुर्ग व दिव्यांग: डीएम

Spread the love

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्ग व दिव्यांग जनों हेतु जो मतदान स्थल पहुंचने में असमर्थ हैं, उन्हें घर-घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। कहा कि कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रत्याशी ऑनलाइन माध्यम से सभा कर सकेंगे। कहा कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा हेतु 6500 कार्मिकों को तैनात तथा 1000 कार्मिकों को अतिरिक्त रखा गया है। समस्त कार्मिकों का दोनों कोविड-19 टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। कहा कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी 40 लाख तक चुनाव में खर्च कर सकते हैं, इससे ज्यादा वह खर्च नहीं कर पाएंगे। कहा कि हर विधानसभा में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसमें वीडियो सर्वलान्स टीम, फ्लाइंग स्कॉट, व्यय पर्यवेक्षक तथा चैक पोस्टों में गाड़ियों की चैकिंग हेतु टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उलंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की चुनाव सामाग्री लिस्ट जारी की गई है, उसी आधार पर वह व्यय कर सकेंगे। कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानी हेतु कंडोलिया खेल मैदान पौड़ी तथा डिग्री कॉलेज कोटद्वार से की जाएगी तथा मतगणना राजकीय इंटर कालेज पौड़ी में होगी। इस अवसर एमसीएमसी नोडल अधिकारी संजीव कुमार रॉय, सहायक नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *