बुजुर्ग ने खाया कीटनाशक, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर परिजनों को सौंप दिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि गत शुक्रवार रात मवाकोट निवासी 64 वर्षीय शम्भू प्रसाद द्विवेदी ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *