बुजुर्ग दंपति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद

Spread the love

देहरादून()। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जनता दर्शन में भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरपोषण, बैंक ऋण आर्थिक सहायता आदि 163 शिकायतें प्राप्त हुई। डकाल चौक इन्द्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने बताया कि पति की मृत्यु हो गई है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। 3 बच्चों का पालन-पोषण करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की। डीएम ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को विधवा पेंशन लगवाने की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। दौड़वाला निवासी 81 वर्षीय कान्तादेवी ने गुहार लगाई कि उनकी नातिन के पति द्वारा उनकी संपत्ति नातिन के नाम करवाई तथा विश्वास में लेकर भूमि विक्रय कर दी। धोखे से हस्ताक्षर करवाकर उनके बैंक खाते में नॉमिनी बन गया। जब बुजुर्ग बैंक खाते से धनराशि निकालने गई तो बैंक खाता खाली था। पता चला उनके खाते से धनराशि आनलाइन निकाली गई। वर्ष 2024 में संदिग्ध परिस्थिति में नातिन की मृत्यु हो गई। धोखे से उनकी समस्त संपत्ति हड़प ली जिस पर डीएम ने एसडीएम न्याय को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कुंज विहार कारगी चौक निवासी दुर्गा प्रसाद नौटियाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने का कार्य किया गया लेकिन उनका मकान छोड़ दिया गया।विधाता एन्कलेव निवासी सुरेश चौहान ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2024 में विद्युत पोल शिफ्टिंग की फीस जमा कराने के बाद भी विद्युत पोल शिफ्टिंग नहीं हुआ। डीएम ने एक्सईन विद्युत से विलंब का कारण प्रस्तुत करते को कहा। सेवानिवृत्त अध्यापिका सुशीला नेगी ने शिकायती पत्र में बताया कि वह पुलिस पब्लिक स्कूल में वर्षों से शिक्षण कार्य कर रही हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रकरण पर जांच कर 20 फरवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। —- तालाबो विनोबाभावे ट्रस्ट की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप : छरबा निवासियों ने शिकायती पत्र डीएम को दिया। बताया कि तहसील विकासनगर के छरबा बंजर झाड़ी, तालाबो विनोबाभावे ट्रस्ट की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। एसडीएम विकासनगर की अध्यक्षता में समिति गठित कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। महालक्ष्मीपुर मोथोरोवाला निवासी आनंदमणी डिमरी ने क्षेत्र में एडीबी द्वारा बनाई गई सड़क में मानकों का उल्लंघन का आरोप लगाया। — बिजली के बिल पर उनके पुत्र को पर्सनल लोन दे दिया : बुजुर्ग पिता ने डीएम से गुहार लगाई की उनका बेटा नशामुक्ति केन्द्र में है और राम फाइनेंस कंपनी द्वारा उनके गेट पर वसूली नोटिस चस्पा किया है। पता करने पर ज्ञात हुआ कि फाइनेंस कंपनी ने केवल बिजली के बिल पर उनके पुत्र को पर्सनल लोन दे दिया। उन्होंने फाइनेंस कंपनी पर कार्यवाही की मांग की।सुद्धोवाला निवासी श्रमिक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि ठेकेदार द्वारा उनकी मजदूरी नहीं दी गई तथा उनके औजार जब्त कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *