झोपड़ी में मृत मिला बुजुर्ग, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिडकुल फैक्ट्री तिराह के समीप झोपड़ी डालकर रह रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया।
कलालघाटी पुलिस ने बताया कि 85 वर्षीय बजुर्ग साधु राम कलालघाटी चौकी के समीप फैक्ट्री तिराह में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे। साधुराम की देखरेख करने वाला कोई नहीं था। शुक्रवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि साधुराम की मौत हो गई है। इसके बाद कलालघाटी चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने संसाधनों के माध्यम से शव का धार्मिक विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने साधुराम को मुखाग्नि दी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल रविंद्र भट्ट, संजय पाल, चमन कुमार, अनिल राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *