मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत

Spread the love

देहरादून()। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला कार चालक ही उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 61 वर्षीय सतीश चंद्र निवासी लेन नंबर सात, इंद्रप्रस्थ, रिंग रोड के रूप में हुई। सिटी कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया। एसओ ने बताया कि बुजुर्ग को टक्कर मारने वाला कार चालक पेशे से एक फोटोग्राफर है। सतीश चंद्र के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *