कांवड़ लेने आई बुजुर्ग महिला पोतों से बिछड़ी

Spread the love

हरिद्वार। हरियाणा से हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंची वृद्घ महिला अपने पोतों से बिछड़ गई। वृद्घ महिला पोतों को तलाशती हुई बहादराबाद रानीपुर झाल के निकट पहुंच गई। पुलिस को वृद्घ महिला ने अपने पोतों को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस महिला को बाजार चौकी बहादराबाद ले आई। पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर वृद्घ महिला के गांव के प्रधान से संपर्क साधा वहां से उसके पोतों के मोबाइल नंबर लिए तब कहीं जाकर महिला को उसके पोतों से मिलवाया गया। महिला ने अपने पोतों से मिलने के बाद खुशी जाहिर की। रूपवती 61 वर्ष पत्नी चंद्रपाल निवासी फुलवारी थाना पल्लव बुधवार को हरिद्वार कांवड़ लेने आई थी। ज्वालापुर से कुछ आगे आकर पोते से बिछड़ गई थी। चौकी बाजार बहादराबाद प्रभारी अशोक सिरसवाल ने बताया कि वृद्घ महिला को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द्ध कर दिया है। वह अपने गतंव्य को निकल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *