रोडवेज बस से चुनाव प्रचार सामग्री जब्त

Spread the love

अल्मोड़ा। विस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस ने चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस और एफएसटी की संयुक्त टीम ने लोधिया बैरियर के पास रोडवेज बस से प्रतिबंधित चुनाव प्रचार सामग्री जब्त की है।
एसएसपी ड़ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को लोधिया बैरियर के पास पुलिस उपाधीक्षक राजन रौतेला के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक रोडवेज की बस से चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई। सामग्री का कोई बिल नहीं होने पर एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट दीपक सिंह की मौजूद्गी में चुनाव प्रचार सामग्री को कब्जे लेकर सील किया। साथ ही चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट रिटर्निंग अफिसर को भेजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *