नई दिल्ली/कोलकाता , बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच आज दिन भर चले तनातनी के बीच जहां सीएम ममता ने चुनाव आयोग पर तमाम आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को झूठा और अहंकारी करार दिया। वही देश के चुनाव ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने ममता के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आयोग के शालीन और मर्यादित रवैया होने के बावजूद ममता ने झूठे आरोप लगाए, दुर्व्यवहार किया है। साथ ही मेज पर मारा और बैठक छोड़कर चली गईं। चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग पहुंचीं थीं। उन्होंने बंगाल में चल रहे एसआईआर से संबंधित कुछ मुद्दे उठाए। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनके हर सवालों का बड़ी विनम्रता के साथ जवाब दिया। उन्होंने समझाया कि उनके राज्य में कानून का राज चलेगा। जो भी कानून हाथ में लेगा, आयोग उससे सख्ती से निपटेगा। चुनाव आयोग ने आगे कहा कि टीएमसी विधायक खुलेआम आयोग और खासकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही चुनाव अधिकारियों को भी धमकी दे रहे हैं. इसके अलावा इनके लोग ईआरओ (एसडीओ/बीडीओ) कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। एसआईआर के काम में लगे अधिकारियों पर किसी भी तरह का कोई दबाव, रुकावट या हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।