व्यापार मंडल गैरसैंण का चुनाव 30 मार्च को

Spread the love

चमोली : व्यापार मंडल गैरसैंण के चुनाव आगामी 30 मार्च को होंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल गैरसैंण के महामंत्री मुकेश ढौंडियाल ने दी। बताया कि मंगलवार को चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुयी है, जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र बिष्ट एवं जगदीश टम्टा, महामंत्री पद पर मुकेश ढौंडियाल एवं सुरेन्द्र रावत तथा कोषाध्यक्ष पद पर राकेश नेगी एवं सुरेश लाल साह ने नामांकन कराया है। आज बुधवार को नाम वापसी होगी। उसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो 30 मार्च को सुबह आठ बजे से चार बजे तक मतदान तथा उसी दिन साढे़ चार बजे मतों की गिनती होगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *