10 जनवरी तक होगा भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव: बिष्ट

Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि जिलेभर में 10 जनवरी तक मंडल स्तर पर संगठन का चुनाव कर लिया जाएगा। 25 दिसंबर को जिले के सभी मंडलों और बूथों में मन की बात और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मंगलवार को भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहें। जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने संगठन की रूपरेखा की जानकारी दी। जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन सिंह बर्गली व उपाध्यक्ष दिनेश खुल्वे, रमेश सुयाल, लाखन निगल्टिया, रूचि गिरी शर्मा, प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री विनीत अग्रवाल, नीतिन राणा, भुवन भट्ट, प्रमोद बोरा, प्रकाश आर्या, बहादुर नद्गली, प्रताप सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह नेगी, सोबन सिंह, जहीर अंसारी, महबूब हसन बंजारा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति दीपक मेहरा, साकेत अग्रवाल, चन्दन बिष्ट, हेमन्त द्विवेदी, प्रदीप बिष्ट, अनिल डब्बू, समीर आर्या, आनन्द सिंह दर्मवाल, बिन्देश गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *