कल्जीखाल में बहुउद्देशीय साधन समितियों के चुनाव निर्विवाद सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल में गुरूवार को हुए बहुउद्देशीय साधन समितियों के चुनाव निर्विवाद सम्पन्न हो गए है। निर्वाचन अधिकारी/एडीओ सहकारिता उदय सिंह राणा ने समितियों में तैनात सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं समितियों के सचिवों और निर्वाचित हुए सभी सभापतियों, उपसभापतियों, संस्थाओं में जाने वाले सभी डेलीगेटों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से समय से पहले विकासखंड कल्जीखाल में बहुउद्देशीय साधन समितियों निर्विवाद चुनाव संपन्न हो गये है।
क्षेत्रीय चुनाव अधिकारी एडीओ सहकारिता कल्जीखाल उदय सिंह राणा ने बताया विकासखंड कल्जीखाल में 7 समितियों में सभापति, उपसभापति और सभी बहुउद्देशीय साधन समितियों के संचालन मंडल में उत्तराखंड शासन से एक-एक नामित सदस्य नामित किया गया है। बहुउद्देशीय साधन सहकारी कल्जीखाल श्रीमती बीना देवी, मिर्चोड़ा नरेशचंद्र, बिलखेत श्रीमती सुरेनी देवी, चामी रश्मि देवी, बनेखखाल प्रेम सिंह नेगी, घंडियाल श्रीमती नीतू लिंगवाल अगरोड़ा,श्रीमती मीना देवी,वही नामित सदस्यों में नरेंद्र सिंह कल्जीखाल, अनिल सिंह मिरचोड़ा, जगमोहन सिंह घंडियाल, गिरीश नैथानी बनेखखाल, अरुण नैथानी अगरोड़ा, सुभाष डोभाल बिलखेत को नामित किया गया है। इसके अलावा सभी समितियों से डीसीबी बैंक डेलीगेट के लिए 6-6 सदस्यों क्रय विक्रय पौड़ी, 6-6 सदस्यों और डीसीडीएफ कोटद्वार 2-2 सदस्यों को डेलीगेट बनवाया गया। सभी पदों पर निर्विवाद शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *