विद्युत कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा कोटद्वार से जुड़े विद्युत कर्मचारियों ने मांगों का निराकरण न होने पर 27 जुलाई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
शनिवार को विद्युत वितरण खण्ड कोटद्वार परिसर में आयोजित बैठक में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 26 जुलाई को देहरादून में होने वाली विशाल रैली एवं 27 जुलाई की प्रथम पाली से हड़ताल पर किये जाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एसीपी की व्यवस्था, सीधी भर्ती की नियुक्ति तिथि से 9, 14 और 19 वर्ष की सेवा पर पूर्व की तरह जनवरी 2017 से देने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितिकरण की कार्यवाही पूर्ण होने तक विद्युत निगमों में उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं को रखते हुए स्पेशल भत्ता निर्धारित किये जाने की मांग लंबे समय से कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों का जल्द ही निराकरण नहीं किया तो वह 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेगें। बैठक में इं. प्रशांत जुयाल, सचिन कुमार, सोहन सिंह असवाल सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *