नैनीताल में 18 अतिक्रमणकारियों का बिजली पानी कटा

Spread the love

नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल चार्टन लज की भूमि के अतिक्रमणकारियों को हटाने के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। अफसरों से बहस भी हुई, लेकिन विरोध के बीचज बुधवार को 18 परिवारों के बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए गए। अन्य को 15 सितंबर तक अतिक्रमण खुद ही खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रशासन कभी भी यहां अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई कर सकता है। प्रशासन अस्पताल की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अब सख्त हो चला है। सर्वे में अस्पताल की भूमि पर 40 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। अवैध रूप से बने भवन स्वामियों को जगह खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। बुधवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम चार्टन लज स्थित अतिक्रमण स्थल पर पहुंची। उनके साथ ऊर्जा निगम व जल संस्थान की टीम भी थी। अधिकारियों के निर्देश पर 18 परिवारों के बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए गए। इसे लेकर स्थानीय लोगों की अधिकारियों के साथ काफी बहस भी हुई। जिस पर एसडीएम ने लोगों को समझाते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की बात कही। कहा, इसलिए किसी तरह के विवाद से बचें और समय पर अतिक्रमण स्थल को खुद ही खाली कर दें। यहां सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानीाचा सिंह, एसडीएम राहुल साह, एसपी सिटी जगदीश चंद्रा, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।
रोने लगी महिलाएंरू पुलिस व प्रशासन की टीम के पहुंचने पर चार्टन लज क्षेत्र में माहौल गरम हो गया है। जिस कारण स्थानीय लोगों व महिलाओं ने बिजली पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई का विरोध भी किया। उनका तर्क था कि वह 20 सालों से यहां रह रहीं हैं। इस तरह से अचानक वह अपने घर खाली करके कहां जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *