मारपीट करने वालों पर कार्रवाई न हुई तो नहीं वसूला जाएगा बिजली बिल

Spread the love

देहरादून। बिजजी कर्मियों के साथ हरिद्वार में मारपीट की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ ऊर्जा निगम के कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। यूपीसीएल मैनेजमेंट से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऊर्जा कामगार संगठन और हाइड्रो इलेक्ट्रिक ट्रेड यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित न की गई, तो बिल वसूली का काम बंद कर दिया जाएगा।उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की शुक्रवार को हुई बैठक में कर्मचारियों की सुरक्षा पर चिंता जताई गई। कर्मचारी नेता एपी अमोली ने कहा कि राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारियों, इंजीनियरों के साथ मारपीट की जा रही है। कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद यूपीसीएल मैनेजमेंट की ओर से ऐसी घटनाओं का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ये बेहद चिंता का विषय है।
दीपक बेनीवाल ने कहा कि यदि यूपीसीएल प्रबंधन ने ऐसी घटनाओं पर रोक न लगाई और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो बिजली बिल वसूली का अभियान में भाग नहीं लिया जाएगा। बैठक में सोहन शर्मा, अशोक जोशी, विजय बिष्ट, यतिन धीमान, अमनेश धीमान, मनोनीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सख्त कार्रवाई कर नजीर पेश करे मैनेजमेंट
उत्तराखंड हाइड्रो इलेक्ट्रिक ट्रेड यूनियन के महामंत्री सुनील तंवर ने कहा कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सख्त कार्रवाई कर यूपीसीएल मैनेजमेंट नजीर पेश की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *