तीन साल से शोपीस बनें बिजली के पोल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर में एनएच के किनारे लगे बिजली के खंबों में बिजली की व्यवस्था सुचारु न होने पर स्थानीय लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी श्रीनगर को पूर्व सभासद व सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार फौजी ने ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि एनएच निर्माण के दौरान 2020 में राजमार्ग के दोनों ओर पथ प्रकाश लगाए गए थे जो कि आज तक संचालित नहीं हो पाए हैं। जबकि दूसरे क्षेत्रों में इनका संचालन विधिवत हो रहा है। उन्होंने कहा कि करीब तीन सालों से यह खंबे मात्र शो पीस बने हुए हैं। उन्होंने श्रीनगर शहर की इस समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। (एजेन्सी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *