36 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई बहाल

Spread the love

 

बागेश्वर। कपकोट। तहसील के कन्यूटी में चीड़ का पेड़ गिरने से पोथिंग समेत क्षेत्र की बिजली गुल है। 36घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। लोगों ने ऊर्जा निगम से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की देर शाम क्षेत्र में धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। सोमवार की देर शाम तक भी बिजली नहीं आई। 36 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली के अभाव में उनके उपकरण शोपीस बने हैं। मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। अब प्रवासियों से भी बात नहीं हो पा रही है। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के एसओ एसएस भंडारी ने बताया कि कन्यूटी में चीड़ का पेड़ गिरकर लाइन ध्वस्त हुई है। कर्मी मौके पर गए हैं। जल्द आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *