सेलाकुई में पोल बहे, 15 घंटे बाद बहाल हो पाई विद्युत आपूर्ति

Spread the love

विकासनगर। बुधवार रात हुई तेज बारिश से आसन नदी पूरे ऊफान पर रही। इससे नदी किनारे लगे पोल भी बह गए। पोल बहने के कारण सेलाकुई के लोग बुधवार रात से गुरुवार दोपहर एक बजे तक बिना बिजली-पानी के रहे। 15 घंटे बाद दोपहर एक बजे के करीब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली न होने से सेलाकुई की अधिकांश फैक्ट्रियों में काम भी ठप रहा। बुधवार रात तेज बारिश के कारण उफनाई आसन नदी किनारे पर लगे कई बिजली पोलों को भी बहा ले गई। साथ ही झाझरा से आ रही 33 केवी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सेलाकुई बाजार, हरिपुर, बहादरपुर, बायाखाला, राजावाला, भाऊवाला आदि क्षेत्रों में रात दस बजे बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से लोगों के इनवर्टर भी जबाब दे गए। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से जलसंस्थान के ट्यूबवेल, सबमर्सिबल भी ठप हो गए। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के जेई नीटू सिंह ने बताया कि सेलाकुई के सब स्टेशन जिसमें सेलाकुई फर्स्ट, सेलाकुई सेकंड, फार्मा सिटी, डब्ल्यूएचओ स्टेशनों पर रात से ही लाइट नहीं थी। इन्हें ठीक कर दिया गया है। मात्र एक कंपनी में लाइट की आपूर्ति नहीं हो पाई है। देर रात तक इस कंपनी में भी विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *