पीपल पड़ाव रेंज में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत

Spread the love

रुद्रपुर()। पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत तिलपुरी गांव डैम क्षेत्र में एक वयस्क हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज से सटे तिलपुरी नंबर दो गांव के पास ग्रामीणों ने एक हाथी को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंज अधिकारी पूरन चंद्र जोशी और एसडीओ शशि देव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। मुख्य पशु चिकित्सक डॉ.राहुल सती, डॉ.पीके पांडे और पशु चिकित्सक डॉ.रवि खुल्बे ने अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी का पोस्टमार्टम शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोट… हाथी की मौत बीमारी, आपसी संघर्ष या फिर किसी अन्य कारण से हुई है, इसका और उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वन विभाग की टीम अपने स्तर से ग्रामीणों से भी जानकारी ले रही है। पूरे मामले की सघनता से जांच की जा रही है। -शशि देव सिंह, एसडीओ वन विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *