बिलकोट स्कूल में घुसा हाथी, मचाया उत्पात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती मंगलवार रात को हाथी ने राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय उ0प्रा0 विघालय बिलकोट में उत्पात मचाया। हाथी ने पेयजल लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रकाश थपलियाल ने बताया कि बीती रात हाथी ने विद्यालय में घुस गया। इस दौरान हाथी ने पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से छात्र और ग्रामीण परेशान है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से विद्यालय के आसपास बाघ की आवाजाही बनी हुई है। जिससे लोग दहशत में है। कहा कि सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों का बना हुआ है। कहा कि कुछ दिन पहले बाघ ने बकरी और गाय को निवाला बना दिया था। उन्होंने कहा कि वन विभाग को क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए, जिससे कोई अनहोनी घटना न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *