हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

Spread the love

चमोली। ष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जोशीमठ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की़. और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। जोशीमठ के प्राचीन ज्योतेश्वर महादेव शिवालय में विधिवत पूजा अर्चना के बाद झांकी की शुरूआत हुई। महादेव की पूजा के बाद मनोहरबाग होते हुए झांकी पूरे नगर के बाजार से गुजारी, बाजार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी एवं भग्वान ष्ण का स्वागत किया। भारी तादात में लोगों ने झांकी में अपने नन्हें बच्चों को भगवान ष्ण की रूप सज्जा दे कर लाया हुआ था, ष्ण रूप में भारी तादात में बच्चों ने पूरे नगर वासियों का मन मोहा। झांकी में आये भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। विहिप द्वारा आयोजित इस ष्ण जन्मोत्सव झांकी में जोशीमठ नगर की विविध महिला मंगल दलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। देवी प्रसाद देवली, शंभू प्रसाद चमोला, दाताराम मिश्रा, लक्ष्मण फरकिया, रोहणी रावत, देवेश्वरी कपरवांण, रविन्द्र शाह ,प्रदीप पंवार, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *